लॉगिन

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया खौफनाक कदम

Chhattisgarh September 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया खौफनाक कदम

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया खौफनाक कदम

कोंडागांव : जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक युवक का नाम संतलाल और युवती का नाम कांति बताया जा रहा है। दोनों बालिग थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में हो रही है। ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। दोनों ने एक ही साड़ी से पेड़ की शाखा पर फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव में इस दर्दनाक घटना से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds