लॉगिन

जालसाज माँ-बेटा गिरफ्तार : ज्वेलरी शॉप में नकली सोना देकर असली सोना ले गए ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जालसाज माँ-बेटा गिरफ्तार : ज्वेलरी शॉप में नकली सोना देकर असली सोना ले गए ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाज माँ-बेटा गिरफ्तार : ज्वेलरी शॉप में नकली सोना देकर असली सोना ले गए ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र तथा बिलासपुर में दो अलग-अलग ज्वेलरी शॉप में नकली सोना थमा कर असली सोने के जेवर ठगी कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने जालसाज मां-बेटा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। जालसाजों ने मंगलवार को ब्रेसलेट ठीक कराने के बहाने कारोबारी को ठगी का शिकार बनाया।

कारोबारी से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तरप्रदेश, हापुड़ निवासी सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो तथा इशांत उर्फ अनुज वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों जालसाजों के खिलाफ सदरबाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक शालीभद्र धाड़ीवाल ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

बिलासपुर में भी की थी ठगी

कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि, घटना दिनांक को शाम छह बजे कार सवार एक महिला तथा एक युवक उनकी दुकान में ब्रेसलेट मरम्मत कराने आए थे। कारीगर द्वारा ब्रेसलेट ठीक नहीं होने की बात कहने पर महिला तथा युवक ने सराफा कारोबारी से ब्रेसलेट के बदले ढाई लाख रुपए करीब की सोने की चेन, नकदी लेकर चले गए।

जांच करने पर ब्रेसलेट के ऊपरी परत में सोना तथा अंदर अन्य धातु होने पाया गया। पूछताछ करने पर जालसाजों ने बिलासपुर के एक और कारोबारी से ठगी करने का अपराध कबूल किया। पुलिस ने जालसाज मां-बेटा को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds