लॉगिन

सुरक्षा में बड़ी चूक : पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर में घुसा अनजान शख्स, पुलिस से हुई शिकायत

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा में बड़ी चूक : पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर में घुसा अनजान शख्स, पुलिस से हुई शिकायत

सुरक्षा में बड़ी चूक : पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर में घुसा अनजान शख्स, पुलिस से हुई शिकायत

रायपुर : पहले आई फ़ोन चोरी फिर अब पीसीसी चीफ दीपक बैज के रायपुर आवास में अवांक्षित व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है. कांग्रेस ने इसका दावा करते हुए आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा की है. कांग्रेस ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में चूक बताया है. वहीं इसे लेकर गंज थाने शिकायत दी गई है.

दीपक बैज का मोबाइल भी हुआ था चोरी

इसके पहले 29 जून को पीसीसी चीफ दीपक बैज एनएसयुआई के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए गए थे. जहां उनका मोबाइल आई फ़ोन 16 प्रोमैक्स चोरी हो गया और खोजने पर मोबाइल राजीव भवन में नहीं मिला. इसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई थी.

पहले भी घर में रेकी का लगाया था आरोप

वहीं पहले भी दीपक बैज और कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा पुलिस पर जासूसी का आरोप लगाया था. उनके घर की रेकी करने के आरोप में इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को निशानदेही पर पकड़ा गया. वहीं मामला सामने आने के बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. जिसके बाद इस मामले को लेकर सदन में भी खूब हंगामा देखने को मिला था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds