लॉगिन

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : जिले में बुधवार सुबह होटल व्यापारी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली है। आशंका है कि, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र में जारा गांव की है। मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (43) और जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। सुबह कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर बच्चों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा। तब मां की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। जबकि पिता पंखे से लटकते मिले।

जानकारी के मुताबिक, जगमोहन और जमुना गांव में खाने-पीने का होटल चलाते थे। इनके दो बेटे और एक बेटी है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसी बीच रात में वारदात हुई है। आशंका जताई जा रही है कि, किसी बात पर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाई होगी।

पुलिस कर रही पूछताछ

हालांकि, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के अनुसार, दंपती के बीच कोई विवाद नहीं था। उनके रिश्ते सामान्य थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds