लॉगिन

पहाड़ियों के बीच नक्सलियों का सीक्रेट ठिकाना, सुरक्षाबलों ने 42 लोहे और 71 लकड़ी की स्पाइक किए बरामद

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पहाड़ियों के बीच नक्सलियों का सीक्रेट ठिकाना, सुरक्षाबलों ने 42 लोहे और 71 लकड़ी की स्पाइक किए बरामद

पहाड़ियों के बीच नक्सलियों का सीक्रेट ठिकाना, सुरक्षाबलों ने 42 लोहे और 71 लकड़ी की स्पाइक किए बरामद

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में पहाड़ियों के बीच सुरक्षाबलों को नक्सलियों का सीक्रेट ठिकान मिला है. इन ठिकानों से सुरक्षाबलों ने खतरनाक स्पाइक होल बरामद किया है. इस बीच पलागुडम और कांचला इलाके में भी 208 कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली है.

सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश को किया नाकाम

नक्सल प्रभावित एलारमाडगु क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ 218वीं बटालियन के जवानों ने नक्सली साजिश को नाकाम किया है. दरअसल, सुरक्षाबलों ने  नक्सलियों द्वारा लगाए गए खतरनाक स्पाइक होल बरामद किए हैं. जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान 42 लोहे की स्पाइक और 71 लकड़ी की स्पाइक बरामद किए हैं. बता दें कि जवानों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई. सुरक्षाबलों ने लगातार 08 स्पाइक होल बरामद कर सूझबूझ दिखाई.

डंप से कई संदिग्ध सामान बरामद

इधर, दूसरी ओर 208 कोबरा बटालियन को भी बड़ी सफलता मिली है. यह सफलता पलागुडम और कांचला इलाकों में मिली है. जानकारी के मुताबिक, सर्चिंग अभियान के दौरान कोबरा बटालियन ने एक नक्सली डंप बरामद किया, जिसमें कई संदिग्ध सामान मिले हैं. फिलहाल इन बरामद वस्तुओं की जांच की जा रही है

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds