लॉगिन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : इन्स्टाग्राम के जरिए की थी दोस्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Chhattisgarh September 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : इन्स्टाग्राम के जरिए की थी दोस्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : इन्स्टाग्राम के जरिए की थी दोस्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महज एक सप्ताह के भीतर फरसगांव थाने में नाबालिग बालिका के साथ अनाचार का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दरिंदगी का शिकार हुई अब आठ माह की गर्भवती हो चुकी है।

आरोपी की तलाश जारी है

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए फरसगांव थाने ,में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है, जिसने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सीएफ की महिला आरक्षक से दुष्कर्म

वहीं 18 अगस्त को बालोद जिले से बड़ी खबर निकल के समाने आई थी। यहां के डौंडी थाना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। बीजापुर जिले में पदस्थ डिए्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो डौंडी ब्लाक के रहने वाले है। उनके खिलाफ सीएफ की महिला आरक्षक ने दुष्कर्म करने का शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds