लॉगिन

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा : अधेढ़ की डूबकर मौत, नशे की हालत में था मृतक

Chhattisgarh September 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा : अधेढ़ की डूबकर मौत, नशे की हालत में था मृतक

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा : अधेढ़ की डूबकर मौत, नशे की हालत में था मृतक

धमतरी :  जिला के नगरी ब्लाक में एक बड़ी दुखद घटना सामने आया है आपको बता दे कि नगरी ब्लाक के बेलरगांव क्षेत्र के ग्राम भूरसीडोंगरी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार, इस घटना में एक 40 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। आपको बता दें कि कल 6 सितंबर को  दोपहर 3बजे गांव के पास स्थित तालाब में गांव के लोग जाकर  गणेश विसर्जन का आयोजन किया गया था। इसी दरमियान परंपरा के अनुसार, विसर्जन के समय तालाब में नारियल फेंका गया, जिसे निकालने के लिए महेश यादव (उम्र 40 वर्ष) तालाब में उतरे और तैरते हुए गहरे पानी में चला गया।

बताया जा रहा है कि तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गए, युवक गहरे पानी में डूबते देख लोगों ने आनन फानन में एयर से भरे ट्यूब के सहारे पहुंचकर युवक को बाहर निकला गया। तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली।

सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक संभवतः नशे की हालत में था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds