लॉगिन

चाइनीज खाने के विवाद में हत्या : युवक ने सिर पर पटक दिया सिलेंडर, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार  

Chhattisgarh September 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चाइनीज खाने के विवाद में हत्या : युवक ने सिर पर पटक दिया सिलेंडर, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार  

चाइनीज खाने के विवाद में हत्या : युवक ने सिर पर पटक दिया सिलेंडर, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार  

दुर्ग। प्रदेश में हत्या का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी वार्ड की है। दरअसल, यहां दो युवक चायनीज खाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दुकान में रखे सिलेंडर को उठाकर दूसरे युवक सिर पर पटक दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दो युवक नशे में थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds