लॉगिन

फिशकरी को लेकर हत्या : गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फिशकरी को लेकर हत्या : गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

फिशकरी को लेकर हत्या : गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मछली सब्जी (फिश करी) बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। शनिवार को घर में मछली सब्जी (फिश करी) को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों की संवेदनशीलता और बिगड़ते पारिवारिक हालातों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले धमतरी जिले से सामने आया था। वहां 26 अगस्त को सांकरा गांव में पति ने अपनी पत्नी से अंडे की सब्जी बनाने की जिद की थी। तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds