लॉगिन

स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल : नीबू काटकर सिंदूर फेका व बनाई रंगोली, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल : नीबू काटकर सिंदूर फेका व बनाई रंगोली, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल : नीबू काटकर सिंदूर फेका व बनाई रंगोली, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है, यहां बोरसी के एक शासकीय स्कूल में असामाजिक तत्वों ने कोयल की बलि दी है। इस घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चे डरे सहमे से हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह स्कूल खुलते ही शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के सामने खून से सना पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली बनी हुई देखी। जिसे देखकर सभी काफी डर गए। शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और नींबू-अगरबत्ती से पूजा करवाई।

वहीं इस मामले की शिकायत पदमनाभपुर थाना में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, आरोपी तांत्रिक और तंत्र क्रिया कराने वाला अज्ञात है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds