लॉगिन

पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, भाजपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, भाजपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, भाजपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दो महिलाओं से पीएम आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी, जिसके बाद जांच पूरी होने पर नगर निगम के बाबू ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले गरीबों के मकान को लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में राजनीतिक नेत्री सपना सराफ के खिलाफ शिकायत की गई थी। आवास मिलने में हो रही देरी को लेकर पहुंची शिकायतकर्ता महिला उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में आवास के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच के बाद निगम में पदस्थ क्लर्क सौरभ तिवारी ने आवास के नाम पर दोनों महिलाओं को ठगने वाली महिला सपना सराफ के खिलाफ सरकंडा थाने में जुर्म दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि सपना सराफ राजकिशोर नगर की कल्याण बाग में रहने वाली है, उसने अपने परिचित महिला उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा को पीएम आवास दिलाने के लिए 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ चुकी है। आरोपी महिला ने दोनों महिलाओं को फर्जी रसीद भी थमा दिया था। जिसका मिलान निगम कार्यालय में किया गया है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds