लॉगिन

कटहल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कटहल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

कटहल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

खैरागढ़  : बड़ी खबर खैरागढ़ थाना क्षेत्र के जमातपारा से सामने आई है। शुक्रवार सुबह जमातपारा वार्ड निवासी अधेड़ नरोत्तम पटेल (58 वर्ष) का शव उसकी ही बाड़ी में कटहल के पेड़ से लटकता मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव बाड़ी स्थित पेड़ से झूलता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में शोक और दहशत का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds