लॉगिन

सुरक्षा बलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, संयुक्त ऑपरेशन में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, संयुक्त ऑपरेशन में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सुरक्षा बलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, संयुक्त ऑपरेशन में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

दंतेवाड़ा : नारायणपुर और दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ चल रही है. एसटीऍफ़, डीआरजी कोबरा और नारायणपुर की टीम के जॉइंट ऑपरेशन में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की खबर हे. यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर पूर्व बस्तर इलाके में चल रही है.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है और कई नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है.

गौरतलब है छ्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत केंद्र और राज्य की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए 31 मार्च, 2026 की तारीख मुकर्रर की है. सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन से नक्सली हलकान है और लगातार सरेंडर कर रहे हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds