लॉगिन

गौ तस्करी का खुलासा, बूचड़खाने ले जा रहे 25 से 30 गौवंश से भरे ट्रक पकड़ाया 

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गौ तस्करी का खुलासा, बूचड़खाने ले जा रहे 25 से 30 गौवंश से भरे ट्रक पकड़ाया 

गौ तस्करी का खुलासा, बूचड़खाने ले जा रहे 25 से 30 गौवंश से भरे ट्रक पकड़ाया 

बिलासपुर : जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गौरक्षकों और हिंदू संगठनों की सतर्कता से गौवंश तस्करी का मामला पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में करीब 25 से 30 गौवंश भरे हुए थे जिन्हें बूचड़खाना ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गौरक्षकों ने मौके पर ट्रक को रोका और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds