लॉगिन

किसान के साथ उठाईगिरी, सीसीटीवी की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
किसान के साथ उठाईगिरी, सीसीटीवी की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार

किसान के साथ उठाईगिरी, सीसीटीवी की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस की टीम ने 2 बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है। उठाईगिरी के बाद बाइक से भागते 2 बदमाश,  में कैद हुए थे। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई, फिर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को अनूपपुर से पकड़ लिया है।

दरअसल, बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। किसान ने बाइक की डिक्की में पैसे रखे थे, फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था। इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था। उठाईगिरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाशों दिखे थे। इसके बाद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से दबोच लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds