लॉगिन

जेएसडब्लू स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की हुई मौत, पुलिस बल मौके पर तैनात

Chhattisgarh September 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जेएसडब्लू स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की हुई मौत, पुलिस बल मौके पर तैनात

जेएसडब्लू स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की हुई मौत, पुलिस बल मौके पर तैनात

रायगढ़  : जेएसडब्लू स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की ड्यूटी के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने साइट पर काम करवा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया है। परिजन चक्काजाम की तैयारी में हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हिंसा न हो। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संभावित बवाल के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट पर

प्रशासन को अंदेशा है कि परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटना के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds