लॉगिन

प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुदायिक भवन के पास लटकती मिली लाश

Chhattisgarh September 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुदायिक भवन के पास लटकती मिली लाश

प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुदायिक भवन के पास लटकती मिली लाश

रायपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उनकी लाश पुलिस लाइन परिसर में सामुदायिक भवन के पास फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds