लॉगिन

ईडी की कार्रवाई : रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

Chhattisgarh September 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ईडी की कार्रवाई : रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

ईडी की कार्रवाई : रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है.

सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है. ईडी की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं. रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है. हालांकि, यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds