लॉगिन

दो हत्याओ से दहला धमतरी : कलयुगी पोते ने नानी की कर दी हत्या, नकाबपोश युवको ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh September 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दो हत्याओ से दहला धमतरी : कलयुगी पोते ने नानी की कर दी हत्या, नकाबपोश युवको ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

दो हत्याओ से दहला धमतरी : कलयुगी पोते ने नानी की कर दी हत्या, नकाबपोश युवको ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

  धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में में बीती रात हुई दो हत्यायों से सनसनी फ़ैल गई है। यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड में नानी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पोते ने हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है।

दूसरी हत्या अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां के भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या कर हत्यारे घर मे रखा नगदी और जेवर लूट ले गए। घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर आधीरात दो नकाब पोशों ने हमला किया था। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं सुरक्षाबलों की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई के चलते छत्तीसगढ़ में नक्सली दहशत में हैं। जिसके चलते अब वे बौखलाहट में ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में घटना को अंजाम दिया है। मृतकों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र है। पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीणों की हत्या की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds