लॉगिन

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत के अवैध परिवहन मामले में 13 वाहनों को किया जब्त

Chhattisgarh September 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत के अवैध परिवहन मामले में 13 वाहनों को किया जब्त

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत के अवैध परिवहन मामले में 13 वाहनों को किया जब्त

रायपुर : आरंग क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायत के बाद रायपुर खनिज विभाग ने देर रात आरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे 13 वाहनों को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में आरंग क्षेत्र में महानदी किनारे पर स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रायपुर खनिज विभाग ने रात भर दबिश दी थी. इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने 13 रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई किया है ,वाहनों में रेत परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं थे जिसके बाद खनिज विभाग ने ये कार्रवाई की है.कार्रवाई के दौरान जितेंद्र केशरवानी,जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds