नवनियुक्त मंत्रियो को कक्ष आबंटित : खुशवंत साहेब को एम-1 ब्लाक. गंजेंद्र यादव को एम-3, राजेश अग्रवाल को एम-4 हुआ अलाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को एम्-1 ब्लॉक में 1 से 5 तक कक्ष एलॉट हुआ है। जबकि मंत्री गजेन्द्र यादव को एम्-3 ब्लॉक में 8 से 12 तक कक्ष एलॉट है। वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल को एम्-4 में 23 से 26 कक्ष तक एलॉट किया गया है।

छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में मंत्रियों की संख्या 13 हो गई है। मंत्रालय के मंत्री ब्लॉक में 12 ही कमरे हैं। तेरहवें मंत्री के लिए यहां कमरा ही नहीं है। ऐसे में जीएडी के अधिकारियों ने मंत्रियों के कमरे के लिए ऊपर से अनुमति मांगी है।

13 मंत्री के लिए 12 कमरे

मंत्रालय में मंत्री स्तर के 12 ही कमरे बनवाए गए थे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में अब  13 मंत्री बन गए हैं। मंत्रालय के मंत्री ब्लॉक में पांच फ्लोर हैं। पांचवे फ्लोर में मुख्यमंत्री बैठते हैं और उनके सचिवालय के अधिकारियों का चैंबर है। उसके नीचे के चार फ्लोर मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए है। एक फ्लोर में तीन मंत्री के चैंबर हैं। अब मंत्री की संख्या 13 हो गई है। तीन मंत्री बनने से मंत्री लेवल के कमरे बचे हैं दो ही।

‘एक कमरे का जुगाड़

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, तीन में से दो मंत्रियों के लिए कमरा है, तीसरे के लिए नहीं। तीसरे मंत्री के लिए कमरे की व्यवस्था कहां से करें, इसे लेकर जीएडी के अफसरों ने अनुमति मांगी है। जीएडी ने फिलहाल दो छोटे कमरों को जोड़कर एक मंत्री के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया है, मगर दो कमरों को जोड़ने के बाद भी कमरा वैसा नहीं बन पारहा, जैसे मंत्री पूल के 12 कमरे हैं। जीएडी के अधिकारियों ने इसके लिए ऊपर से मार्गदर्शन मांगा है कि किस मंत्री को छोटा कमरा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds