लॉगिन

पहली पत्नी के साथ मिल पति ने दूसरी पत्नी का दबाया गला, फिर प्राइवेट पार्ट में भरा केमिकल; दोनों आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पहली पत्नी के साथ मिल पति ने दूसरी पत्नी का दबाया गला, फिर प्राइवेट पार्ट में भरा केमिकल; दोनों आरोपी गिरफ्तार

पहली पत्नी के साथ मिल पति ने दूसरी पत्नी का दबाया गला, फिर प्राइवेट पार्ट में भरा केमिकल; दोनों आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने महिला के प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दंपती ने गमछे से महिला का पहले गला दबाया, फिर केमिकल डाला था. आरोप है कि भारी वस्तु से प्राइवेट पार्ट पर वार भी किया था. वहीं, आरोपी प्रार्थी बनकर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे.

पुलिस को जांच में पता चला कि पीड़ित महिला आरोपी शख्स की दूसरी पत्नी है, जबकि उसने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया.

अकेले सोते समय किया हमला

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को किरंदुल थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया कि 9 अगस्त की रात वह अपने मकान में जब अकेली सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने अर्धनग्न कर उसके गुप्तांग में कोई वस्तु डाल दी. एफआईआर दर्ज कराने में आरोपी दंपती लखमा कुंजाम और कुमे कुंजाम भी प्रार्थी थे.

बार-बार बदले अपने बयान

पुलिस ने जांच के दौरान दंपती से पूछताछ की तो उन्होंने बार-बार बयान बदले. पुलिस को जब शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की. फिर आरोपियों ने मामले में खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि उसकी पहली पत्नी यानी पीड़िता अपने हिस्से की जमीन किसी और को खेती के लिए देती थी. साथ ही आरोपी का कहना है कि पीड़िता उसको अपने पास भी नहीं आने दे थी.

इसी के चलते लखमा ने अपनी पहली पत्नी कुमे कुंजाम के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को जान से मारने की योजना बनाई. इसलिए दोनों ने रात को जान से मारने की नीयत से महिला का गमछे से गला दबाने की कोशिश की. फिर प्राइवेट पार्ट में ठोस वस्तु से वार किया और केमिकल भी डाला. इस दौरान आरोपी दंपती महिला को मृत समझ छोड़कर चले गए.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds