लॉगिन

अमिताभ, शाहरुख का फोटो मंगाकर ठगों ने दिए 200 रुपए, फिर युवती से कर ली 8.29 लाख की ठगी

Chhattisgarh August 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अमिताभ, शाहरुख का फोटो मंगाकर ठगों ने दिए 200 रुपए, फिर युवती से कर ली 8.29 लाख की ठगी

अमिताभ, शाहरुख का फोटो मंगाकर ठगों ने दिए 200 रुपए, फिर युवती से कर ली 8.29 लाख की ठगी

रायपुर : राजधानी रायपुर की एक 26 साल की युवती से ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटी रकम देने का झांसा देकर 8.29 लाख की ठगी कर ली गई है. युवती को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत चार सुपरस्टार के फोटो भेजने का टास्क दिया गया.

ऑनलाइन टास्क पुरा करने का दिया झांसा

युवती ने वाट्सएप पर उनके फोटो भेज दिए. इसके बाद युवती को ठगों ने ऑनलाइन 200 रुपए दिए. उसे दोबारा टास्क दिया गया. उसने वह भी पूरा कर दिया तो 1800 रुपए मिले. रकम भेजने के बाद युवती को ब्लैक राय वेबसाइट में जाने का कहा गया. फिर टास्क के नाम पर अलग-अलग किस्त में पैसा जमा करने कहा गया. युवती पैसा जमा करती रही. 18 अगस्त को 10 लाख जमा करने पर 40 लाख देने का झांसा दिया गया, लेकिन पूर्व में जमा रकम वापस नहीं की. तब युवती को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत की.

फिर की 8.29 लाख की ठगी

पुलिस ने बताया कि शांति नगर में सौम्या पितुरी (26) रहती हैं. 8 अगस्त को सोशल मीडिया में टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का मैसेज आया. वह उसमें दिए लिंक से टेलीग्राम ग्रुप टास्क फॉर वर्किंग में जुड़ गई. उसमें सौम्या को अलग-अलग टास्क दिए गए.

8 अगस्त को पहला टास्क चार सुपरस्टार का फोटो देने का दिया गया. दो बार खाते में रकम आने के बाद युवती को भरोसा हो गया और ठगों ने जब जितना बोला, उतनी रकम ट्रांसफर कर दी. उसने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर भी पैसा ठगों को दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उसकी भी जानकारी निकाली जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds