लॉगिन

सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी : डीईओ ने भेजा प्रधान पाठक को नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

Chhattisgarh August 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी : डीईओ ने भेजा प्रधान पाठक को नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी : डीईओ ने भेजा प्रधान पाठक को नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। यहां के प्रधान पाठक ने कलम की जगह विद्यार्थियों के हांधो में फावड़ा थमा दिया। जिसके बाद बच्चे फादड़ा लेकर रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलाते नजर आए। पढाई करने के लिए गए बच्चों से मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द का है। श्रमिक की तरह काम करते हुए बच्चों का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि पढ़ाई करने गए हुए बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। वहीं मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लिया है।

डीईओ ने दिया शोकॉज नोटिस

कलेक्टर के संज्ञान लेने के बाद अब डीईओ ने प्रधान पाठक पिताम्बर कुरें को शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रधान पाठक को आज ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds