लॉगिन

बीएसपी में बड़ा हादसा : तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग, प्लांट परिसर में मची अफरा-तफरी

Chhattisgarh August 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बीएसपी में बड़ा हादसा : तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग, प्लांट परिसर में मची अफरा-तफरी

बीएसपी में बड़ा हादसा : तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग, प्लांट परिसर में मची अफरा-तफरी

दुर्ग. भिलाई स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन को दी गई और बीएसपी के दमकल दल मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है. आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है. इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है. हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.अच्छी बात ये है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds