लॉगिन

नॅशनल हाईवे पर मिनी ट्रक और पिकअप की भिडंत : ड्राईवर वाहन से अन्दर फंसा, कई बकरा-बकरियों की मौत  

Chhattisgarh August 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नॅशनल हाईवे पर मिनी ट्रक और पिकअप की भिडंत : ड्राईवर वाहन से अन्दर फंसा, कई बकरा-बकरियों की मौत  

नॅशनल हाईवे पर मिनी ट्रक और पिकअप की भिडंत : ड्राईवर वाहन से अन्दर फंसा, कई बकरा-बकरियों की मौत  

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर- बिलासपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 130 पर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक वाहन के भीतर फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है|

मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 130 पर मिनी ट्रक और पिकप में आमने सामने भिड़ंत हो गई इसके बाद पिकप चालक वाहन में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद चालक का लखनपुर अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बकरा-बकरी लेकर रायपुर जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

आधा दर्जन से अधिक बकरा-बकरी की मौत

हादसे में पिकप में लोड आधा दर्जन से अधिक बकरा-बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के जुनाडीह के पास की यह घटना बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि, सड़क पर दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। अचानक सामने से आने पर ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और यह टक्कर हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds