कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :  जिले में पिता पर अपनी 5 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। मामला सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता किसी दुकान में काम करता है, वहीं उसकी पत्नी आंगनबाड़ी में काम करती है। दोनों के बीच कई सालों से झगड़ा चल रहा है, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। दंपति की 2 बेटियां हैं, जिसमें से 5 साल की बड़ी बेटी SDM कोर्ट के आदेश पर पिछले एक साल से अपने पिता के साथ रह रही है, वहीं छोटी बेटी मां के साथ रहती है।

मां ने बताया कि गुरुवार को बेटी ने फोन करके उसे अपने साथ पिता द्वारा गलत काम किए जाने की जानकारी दी। वो फोन पर बहुत रो रही थी। इसके बाद मां आनन-फानन में घर पहुंची और बच्ची को लेकर मनेंद्रगढ़ थाने गई। मितानिन संघ के साथ बच्ची की मां ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds