लॉगिन

खारुन नदी में बहने से युवक की मौत : पालतू डॉग को नहलाते समय हुए हादसा, दोपहर से रात तक कुत्ता अपने मालिक का करता रहा इंतजार

Chhattisgarh August 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
खारुन नदी में बहने से युवक की मौत : पालतू डॉग को नहलाते समय हुए हादसा, दोपहर से रात तक कुत्ता अपने मालिक का करता रहा इंतजार

खारुन नदी में बहने से युवक की मौत : पालतू डॉग को नहलाते समय हुए हादसा, दोपहर से रात तक कुत्ता अपने मालिक का करता रहा इंतजार

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप खारुन नदी के बेंद्री एनीकेट में डूबे युवक का शव पठारीडीह में मिला। मृतक अपने पालतू डॉग को नहलाने के लिए नदी में गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं दोपहर से रात तक कुत्ता अपने मालिक का इंतजार करता रहा। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, खारुन नदी के घाट पर युवक की सोमवार सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को पठारीडीह में मिला। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। मृतक का नाम आलोक सिंह बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उरला पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है।

बाइक और मोबाइल घटना स्थल पर पाये गए

बताया जा रहा है कि, मृतक आलोक सिंह अपने पालतू डॉग को नहलाने के लिए नदी में गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना स्थल पर ही बाइक कपड़े और मोबाइल पड़े हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि, मालिक जब कई देर तक नहीं आया तो भी कुत्ता दोपहर से रात तक अपने मालिक का इंतजार करता रहा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds