लॉगिन

ट्रिपल मर्डर : रायपुर के 3 युवको का धमतरी में चाकू गोदकर हत्या, 2 ने भागकर बचाई जान, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh August 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ट्रिपल मर्डर : रायपुर के 3 युवको का धमतरी में चाकू गोदकर हत्या, 2 ने भागकर बचाई जान, इलाके में फैली सनसनी

ट्रिपल मर्डर : रायपुर के 3 युवको का धमतरी में चाकू गोदकर हत्या, 2 ने भागकर बचाई जान, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : जिले में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. जहां भोयना रोड मथुरा मोड़ के पास करीब आधा दर्जन लोगों ने तीन लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद ढाबा के पास आरोपियों ने तांडव मचाया है. वहीं मौके पर पुलिस टीम, एफएसएल टीम पहुंची है. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक रायपुर के रहने वाले हैं.

धमतरी में 3 लोगों की हत्या

ये पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास का है. यहां बदमाशों ने युवकों पर हमला कर दिया. इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई. बदमाशों ने 5 लोगों पर चाक़ू से हमला किया था, जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई.

रायपुर के रहने वाले हैं तीन युवक

जिन तीन युवकों की हत्या हुई वे रायपुर जिले के रहने वाले है. मृतकों का नाम सुरेश तांडी, नितिन तांडी, आलोक ठाकुर है. जो संतोषी नगर और सेजबहार के रहने वाले थे.

मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

वहीं ट्रिपल मर्डर मामले में अर्जुनी पुलिस ने 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसमें 2 नाबालिग भी शामिल है. आरोपी में दो कोर्रा गांव और 6 आरोपी मथुराडीह के रहने वाले है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds