लॉगिन

माँ के चरित्र पर पिता ने उठाई ऊँगली : झगडे से नाराज नाबालिग ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी पिताहंता गिरफ्तार

Chhattisgarh August 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
माँ के चरित्र पर पिता ने उठाई ऊँगली : झगडे से नाराज नाबालिग ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी पिताहंता गिरफ्तार

माँ के चरित्र पर पिता ने उठाई ऊँगली : झगडे से नाराज नाबालिग ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी पिताहंता गिरफ्तार

कोरबा। मां के चरित्र पर संदेह कर विवाद एवं झगड़ा करने वाले पिता की नाराज नाबालिग पुत्र ने फावड़ा मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना करतला थाना अंतर्गत करतला के प्रधानपारा की है।

पुलिस ने बताया कि धनीराम यादव 40 साल रोजी-मजदूरी का काम करता था। घर पर उसकी पत्नी एवं बच्चे हैं। धनीराम अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसकी वजह से दोनों के मध्य विवाद एवं झगड़ा हुआ करता था। शनिवार को धनीराम पुन: शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने खाना बाहर फेंक दिया। इस पर उसके 16 वर्षीय पुत्र ने टोकते हुए विरोध जताया, तब नशे में धुत्त धनीराम फावड़ा लेकर उसे मारने दौड़ा। इससे नाराज पुत्र ने उसके हाथ से किसी तरह फावड़ा छीन लिया और गुस्से में उसने अपने पिता पर फावड़ा से हमला कर दिया। सिर एवं चेहरे में गंभीर रुप से चोट लगने से पर धनीराम की स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच सूचना मिलने पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के साथ ही जांच पड़ताल शुरू की। लगभग चार घंटे बाद पता चला कि पुत्र ने ही अपने पिता की फावड़ा से मार कर हत्या की है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में लिया। वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इस मामले में प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर पति धनीराम, अपनी पत्नी से विवाद करता था। घटना वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। खाना फेंकने पर बेटे ने विरोध किया, तो वह उसे मारने के दौड़ा। लेकिन फावड़ा छीनकर बेटे ने ही पिता को मार दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds