लॉगिन

शबरी पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

Chhattisgarh August 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शबरी पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

शबरी पुल पर अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण गिधौरी शबरी पुल पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव यादव (25 वर्ष), वार्ड 11, शिवरीनारायण, पिता विष्णु यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद पुल पर गिर गई, जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds