लॉगिन

महिला ने की आत्महत्या : जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, कारण अज्ञात

Chhattisgarh August 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला ने की आत्महत्या : जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, कारण अज्ञात

महिला ने की आत्महत्या : जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, कारण अज्ञात

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला ने ज़हरीला पदार्थ सेवन कर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंजनी यादव (32 वर्ष) पति नरेंद्र यादव, के रूप में हुई है। यह पूरा मामला पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दतरेगी का है।

जानकारी के अनुसार, अंजनी ने बुधवार को अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस वक्‍त यह घटना हुई उसे वक्‍त घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य खेत में गए हुए थे। घर में अंजनी और उनका बेटा था। दोपहर 3:30 बजे जब परिजन घर पहुंचे तब छोटे बेटे ने मां की तबीयत खराब होने की बात अपने पिता को बताई थी। घर वालों ने देखा तो अंजनी बेसुध पड़ी हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

परिजन उसे गंभीर अवस्था में तत्काल पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, मृतका अपने पति की दूसरी पत्नी थीं। जिनमें एक बेटा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर पलारी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मृतका का गांव गिद्धपुरी थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन चूँकि घटना दत्तेंगी में हुई। इसलिए पलारी पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds