लॉगिन

नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश : पति से रह रही थी अलग, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Chhattisgarh August 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश : पति से रह रही थी अलग, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश : पति से रह रही थी अलग, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला का शव उनके घर में नग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामला और भी संवेदनशील और गंभीर हो गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान क्षिता निर्मलकर, पति कुमार निर्मलकर (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में की गई है। वह नेवरा के वार्ड नंबर 14 में गांधी रायर्स मिल के सामने एक कच्चे मकान में अकेली रहती थीं। जानकारी के अनुसार, उनका पति कई वर्षों पहले उन्हें छोड़ चुका था और तब से वह अकेली ही अपना जीवन यापन कर रही थीं। मृतका की एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

मंगलवार को घटना की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो क्षिता का शव नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ मिला। महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो किसी भारी और कठोर वस्तु से मारे जाने का संकेत देते हैं। शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के समय महिला के साथ जबरदस्ती की गई और फिर संभवतः हत्या कर दी गई।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds