लॉगिन

घुसपैठियों पर एक्शन : पकड़े गए 10 बांग्लादेशियों को वापस भेज रही रायपुर पुलिस, बीएसऍफ़ के करेगी हवाले

Chhattisgarh July 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घुसपैठियों पर एक्शन : पकड़े गए 10 बांग्लादेशियों को वापस भेज रही रायपुर पुलिस, बीएसऍफ़ के करेगी हवाले

घुसपैठियों पर एक्शन : पकड़े गए 10 बांग्लादेशियों को वापस भेज रही रायपुर पुलिस, बीएसऍफ़ के करेगी हवाले

रायपुर : छत्तीसगढ़ लगातार घुसपैठियों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच अब रायपुर पुलिस प्रदेश में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों को वापस भेजने की तैयारी में हैं. जहां पुलिस इन्हें बॉडर तक लेकर जाएगी इसके बाद BSF के हवाले कर देगी.

बांग्लादेशियों वापस भेज रही रायपुर पुलिस

रायपुर पुलिस अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों को वापस भेजने की तैयारी में हैं, जहां आज रायपुर पुलिस 30 बांग्लादेशियों को लेकर सीएसपी राजेश देवांगन के नेतृत्व में गठित टीम बारवाना रवाना होगी. जो इन्हें बॉडर तक लेकर जाएगी, इसके बाद बीएसएफ के हवाले करेगी.

बता दें कि इन घुसपैठियों में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला मानपुर और रायगढ़ से पकड़े गए बांग्लादेशी शामिल है. जो अवैध तरीके से छत्तीसगढ़ में रह रहे थे.

घुसपैठियों को पकड़ने टोल फ्री नंबर जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने घुसपैठियों को पकड़ने टोल फ्री नंबर 18002331905 जारी किया है. संदिग्ध दिखने वाले और अलग भाषा शैली के लोगों की पहचान कर आम लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. टोल फ्री नंबर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस प्रदेश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएगी. बता दें कि इसके पहले ही सरकार ने घुसपैठियों को पकड़ने STF का गठन कर चुके हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds