heml

मैनपाट में प्रशिक्षण वर्ग : तीन दिन में होंगे 12 सत्र, शिवराज सिंह चौहान शिवप्रकाश भी आएंगे

रायपुर। मैनपाट में  7 से 9 जुलाई को होने वाले प्रदेश के भाजपा विधायक और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का भी आना तय हुआ है। तीन दिनों में 12 सत्र होंगे और अलग-अलग सत्र के लिए अलग-अलग वक्ता रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी एक-दो राष्ट्रीय स्तर के वक्‍्ताओं के आने की संभावना है। इसी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साथ और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को भी एक-एक सत्र में बोलने की जिम्मेदारी मिल सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने पहली बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के पूरे मंत्रिमंडल, विधायकों और सांसदों के लिए एक तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में जहां भाजपा की रीति-नीति पर बात होगी, वहीं विधायकों को यह मार्गदर्शन दिया जाएगा कि दे अपना प्रदर्शन कैसे और बेहतर कर सकते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बहुत विधायक नए चुनकर आए हैं। इनको इस मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। अंतिम दिन जिला पंचायत के अध्यक्ष और महापौर भी प्रशिक्षण वर्ग का हिस्सा बनेंगे।

रोज होंगे चार सत्र

तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग के लिए एक दर्जन यानी 12 सत्र तय किए गए हैं। हर सत्र के लिए अलग-अलग वक्ता होंगे। पहले दिन उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे। इसके बाद के सत्रों के लिए वक्ता तय किए जा रहे हैं। दूसरे दिन के सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रहेंगे। अन्य सत्रों के लिए भी वक्ता तय किए जा रहे हैं। अंतिम दिन समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह आएंगे। इसी के साथ तीन दिनों में से किसी भी एक दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आना तय किया. गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी एक सत्र में मार्गदर्शन देंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का भी एक.

पवन साय पहुँचे मैनपाट

प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय मंगलवार को मैनपाट पहुंचे। वहां पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और अंबिकापुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी भी ली। अंबिकापुर के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया, उनके जिला संगठन की पूरी टीम मैनपाट पहुँच गई है और तैयारियों में लगी है। यह टीम अब प्रशिक्षण वर्ग के समापन तक मैनपाट में ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button