अनियंत्रित होकर कोयले से लदा ट्रेलर पलटा : ड्राइवर और हेल्पर घायल, अँधा मोड़ आए दिन हादसों को दे रहा न्योता

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्र जिले में कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित हौकर पुल के नीचे जा गिरा। इस दौरान ट्रेलर के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेलर छत्तीसगढ़ से कोयला लैकर मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रहा था। यह हादसा पेंड्रा- अनूपपुर स्टेट हाइवे में हर्राटीला गांव के पास हुआ है। पुलिया में अंधा मोड़ होने से आए दिन होते हैं।

बस और डंपर में भिड़ंत

राजधानी रायपुर से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। यहां के अभनपुर के केन्द्र गांव के पास जगदलपुर से रायपुर आ रही पायल बस की डंपर से भिड़ंत ही गई। इस दौरान मौके पर हादसे मैं 3 यात्रियों की मौत ही गई है। मृतकों में एक महिला दो पुरुष शामिल है। वहींआधे दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब 4 बजे की है।

इनकी हुई मौत

दर्दनाक हादसे में मृतक अजहर अली, पिता इकबाल अली उम्र, 30 साल पता सरगीपाल, कॉंडागांव , मृतक बलराम पटेल, पिता मनीराम पटेल उम्र , 45 साल कुम्हारपारा, जगदलपुर , बरखा ठाकुर, पति डॉक्टर बीजेंद्र धुव उम्र 31 साल बता ग्राम गुरूडीह थाना तुम गांव जिला महासमुंद शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds