लॉगिन

जंगली हाथी का तांडव : 1 को कुचलकर मार डाला दुसरे ने भाग कर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Chhattisgarh June 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जंगली हाथी का तांडव : 1 को कुचलकर मार डाला दुसरे ने भाग कर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जंगली हाथी का तांडव : 1 को कुचलकर मार डाला दुसरे ने भाग कर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना शनिवार की रात की है। गांव निवासी देवचरण अपने दोस्त के साथ पैदल रास्ते से जा रहा था। अचानक झाड़ियों से निकले एक हाथी ने दौनों पर हमला कर दिया। यह पूरा मामला लीलर गांव का है।

मृतक के दोस्त ने भागकर बचाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देवचरण के रूप में हुई है। हमले मैं देवचरण को हाथी ने बेरहमी से कुचल डाला, जिससे उसकी मौकि पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त किसी तरह भागकर पास के खेतों में छिप गया और अपनी जान बचा सका।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि, वन विभाग द्वारा हाथी के इलके में विचरण को लेकर पहले ही मुनादी कराई गई थी, लेकिन बावजूद इसके यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds