विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में निकली साइकिल रैली, फिटनेस का दिया संदेश

रायगढ़, 1 जून 2025। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ में खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय द्वारा एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली की शुरुआत रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से हुई, जो चक्रधर नगर चौक होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई। इस आयोजन में अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से शरीर को स्वस्थ और जीवनशैली को बेहतर रखा जा सकता है।

इस रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के लगभग 70 खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षक व प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में दिलीप सिंह (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), जितेश्वर प्रधान (बैडमिंटन प्रशिक्षक), शान्तनु गुप्ता (खेल एवं युवा कल्याण), जय यादव (ताईक्वांडो प्रशिक्षक), उमेश पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds