लॉगिन

जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की लापरवाही पर सरकार ने दिखाई सख्ती, 70 को नोटिस

Chhattisgarh May 29, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की लापरवाही पर सरकार ने दिखाई सख्ती, 70 को नोटिस

जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की लापरवाही पर सरकार ने दिखाई सख्ती, 70 को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन के काम में ठेकेदारों की लापरवाही अब उन पर भारी पड़ने लगी है। मुंगेली जिले में 70 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विभाग ने साफ कहा है कि अगर जल्द काम पूरा नहीं किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिव के दौरे के बाद हुई कार्रवाई

इसकी शुरुआत तब हुई जब जल जीवन मिशन के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने हाल ही में मुंगेली का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ गांवों में चल रही पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि कई योजनाएं डेडलाइन से पीछे चल रही हैं और ठेकेदारों की लापरवाही इसकी बड़ी वजह है।

“ग्रामीणों को समय पर पानी मिलना जरूरी”

सचिव ने अधिकारियों को हिदायत दी कि ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पानी पहुंचाना सरकार की टॉप प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए और लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds