लॉगिन

छत्‍तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, एक दिन में मिले 47 केस, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 155

Chhattisgarh April 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्‍तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, एक दिन में मिले 47 केस, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 155

छत्‍तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, एक दिन में मिले 47 केस, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 155

रायपुर:  छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना महामारी पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 47 केस मिले हैं। यह मामले 1458 सैंपल जांच में सामने आए। वहीं प्रदेश में 155 सक्रिय मरीज हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 53, धमतरी में 19 बिलासपुर में 18, दुर्ग में 16, राजनांदगांव में 13, कोंडागांव में आठ समेत अन्य जिलों में मरीज हैं।

बता दें पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में सभी जिलों में जांच बढ़ाने, मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डाक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर आरके पंडा ने बताया कि मौसम की वजह से फ्लू के मालले तेजी से बढ़े हैं।

इसमें कई मामले कोरोना के मिल रहे हैं। काेरोना के लक्षणों में बुखार, सर्दी, स्वाद का जाना, छाती में दर्द समेत अन्य परेशानियां हैं। इसलिए लक्षण नजर आने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। डाक्टर पंडा ने कहा कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। ताकि कोरोना ना फैले।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds