Janhvi Kapoor ने ब्रालेट संग पहनी ऐसी टाइट फिटिंग स्कर्ट, ट्रोलर्स बोले- आज श्रीदेवी जिंदा होती तो ऐसा न होता

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी आज कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैंस के दिलों की धड़कनों बढ़ा रही है। तस्वीरों में जाह्नवी का बिकिनी अवतार इंटरनेट का पारा हाई कर रहा है।

पिंक कलर की ब्रा संग पहनी छोटी स्कर्ट

जाह्नवी कपूर इस वक्त मालदीव में हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।  लेटेस्ट फोटो में जाह्नवी कपूर  कैमरे के सामने पिंक कलर की ब्रा के साथ टाइट मिनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी की इस ब्रा पर सीक्वेंस वर्क किया हुआ है, जो इसे बेदह खूबसूरत लुक दे रही है। उनकी ये ड्रेस बेहद ही शॉर्ट और टाइट है, जिसमें वह अपना फिगर फ्रलॉन्ट करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके बाल ओपन हैं।

फोटोशूट में दिए किलर पोज

जाह्नवी कपूर इस ड्रेस को पहन कर कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर का बैकग्राउंड भी काफी शानदार है। फोटो में सनसेट होता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही दूर-दूर तक समंदर नजर आ रहा है, जो इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर फैंस ने किया ट्रोल

एक तरफ जहां जाह्नवी का ये लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है तो वहीं, कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘कितना अच्छा है न मां का नाम इस्तेमाल करके फेम पा लो या बॉडी दिखा करके फिल्म हासिल कर लो।’ एक लिखता है, ‘कितनी भी कोशिश कर लो काइली जेनर नहीं बन पाएंगी।’ एक ने लिखा, ‘अगर आप श्रीदेवी जिंदा होती तो ये देखकर उन्हें कितना दुख होता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds