CG बदमाशों ने फूंका एंबुलेंस : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बदमाशों ने एक एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में एंबुलेंस जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीएमओ निवास के बगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ी एक एंबुलेंस को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। एंबुलेंस जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश कर रही है।

कुछ दिनों पहले कोयला लदा ट्रक जलकर खाक 

वहीं कुछ दिन पहले रायगढ़ जिले के घरघोड़ा बाईपास पर देर रात कोयले से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई थी। जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय ट्रेलर छाल से घरघोड़ा की ओर जा रहा था, तभी आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds