CG : कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की आज होगी रिहाई, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक

रायपुर। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 7 महीने से जेल में बंद विधायक को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। देवेंद्र यादव की रिहाई को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी रिहाई के समय जेल के बाहर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसे एक विशाल स्वागत समारोह बनाने की योजना है।

देवेंद्र यादव को 17 अगस्त 2024 को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें रायपुर जेल में रखा गया था। लगभग 7 महीने जेल में रहने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उनकी रिहाई के बाद भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds