पूर्व मंत्री रेणुका सिंह की बेटी ने जीता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव, पूर्व मंत्री की बेटी को 3 हजार वोटो से हराया

सूरजपुर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। सीएम विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी की तीनों जिला पंचायत की सीट भाजपा जीतने में कामयाब रही। पूर्व मंत्री रेणुका सिंह की बेटी सूरजपुर जिले के प्रेमनगर इलाके से जिला पंचायत सदस्य बनने में सफल रही। रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह को करीब तीन हजार वोट से हराया।

बलरामपुर जिले की दोनों जिला पंचायत की सीट भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। सूरजपुर इलाके में पूर्व सांसद खेलसाय सिंह की पुत्र वधु भी पिछड़ गईं। दूसरे चरण में 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिकांश जगहों पर जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds