लॉगिन

CG : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

Chhattisgarh January 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

CG : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर जिले में कोडेकुर्से पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने 6 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 30 दिसंबर से लापता है। पुलिस की जांच में पता चला कि राजौली बालोद निवासी 21 वर्षीय लोकेश कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर लड़की को बालोद बुला लिया। वहां से उसे अपने एक परिचित के घर ले गया, जहां नाबालिग के विरोध के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को हैदराबाद ले गया, जहां भी उसने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने हैदराबाद से पीड़िता को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds