लॉगिन

CG : सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा

Chhattisgarh January 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा

CG : सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में कसावट और तेजी लाने के लिए आज विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है।

सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:00 बजे कार से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्रालय पहुंचने के बाद, 11:30 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामोद्योग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक होगी। तत्पश्चात, 4:30 बजे से 5:00 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा। शाम 5:00 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे सिविल लाइंस, रायपुर में पहुंचकर कार्यक्रम समाप्त होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds