लॉगिन

CG : शराबी युवक ने घर के आंगन में लगाई फांसी, पत्नी व बच्चों को कमरे में किया बंद

Chhattisgarh January 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : शराबी युवक ने घर के आंगन में लगाई फांसी, पत्नी व बच्चों को कमरे में किया बंद

CG : शराबी युवक ने घर के आंगन में लगाई फांसी, पत्नी व बच्चों को कमरे में किया बंद

रायगढ़। शराबी युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिसरिंगा का है। जहां युवक ने पहले रात को खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ सोया और आधी रात को घर का दरवाजा अंदर से बंद कर आंगन में फांसी लगा ली। सुबह जब घर के परिजन उठे तो उनका शव फंदे पर लटका था। सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच मे लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिसरिंगा निवासी चमार सिंह राठिया (27) पत्नी व बच्चे बुधवार की रात को घर में सो रह था। तभी चमार सिंह ने पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर के आंगन में फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह जब उसके परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने देखा कि चमार सिंह फांसी पर लटका हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds