लॉगिन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अलग होगी भारतीय टीम की जर्सी…

Sports January 22, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अलग होगी भारतीय टीम की जर्सी…

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान के तीन शहरों (रावलपिंडी, कराची और लाहौर) और इसके अलावा दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट को शुरू होने में अभी 1 महीने से भी कम का समय बचा है, लेकिन इस बीच एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल, खबर है कि भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम प्रिंट नहीं होगा, जिसे लेकर PCB ने ऐतराज जताया है और इस मामले में ICC से सही कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds