लॉगिन

CG पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सलियों का चीफ चलपति मुठभेड़ में ढेर

Chhattisgarh January 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सलियों का चीफ चलपति मुठभेड़ में ढेर

CG पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सलियों का चीफ चलपति मुठभेड़ में ढेर

गरियाबंद। ओडिशा स्टेट कमेटी के नक्सलियों का चीफ चलपति मारा गया है। दरअसल गरियाबंद में भी एक बड़े ऑपरेशन को लॉन्च किया गया, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds