लॉगिन

CG : मकान का सौदा कर ले लिए 11 लाख, प्रॉपर्टी डीलर ने नहीं कराई रजिस्ट्री, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

Chhattisgarh January 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : मकान का सौदा कर ले लिए 11 लाख, प्रॉपर्टी डीलर ने नहीं कराई रजिस्ट्री, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

CG : मकान का सौदा कर ले लिए 11 लाख, प्रॉपर्टी डीलर ने नहीं कराई रजिस्ट्री, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

रायपुर। भाठागांव के एक मकान का सौदा करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। जबकि वह 11 लाख रुपए एडवांस ले चुका है। अब वह गुमराह कर रहा है। उसने दो चेक दिए थे। खाते में पैसा नहीं होने की वजह से बाउंस हो गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पारागांव में नूतन खंपरिया रहते हैं। 2023 में उनकी मुलाकात खेमराज प्रधान से हुई, जो प्रॉपर्टी का काम करता है। उसने भाठागांव में एक मकान दिखाया। उसका 20 लाख रुपए में सौदा हुआ। आरोपी को 11 लाख एडवांस दिया। दो साल तक वह गुमराह करते रहा। उसके बाद उसने दो चेक दिए। दोनों चेक बाउंस हो गए। आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो गया है। पुलिस ने आरोपी पर ठगी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds